आरोपी आदतन शराबी था,त्रस्त पत्नी मायके चली गई थी वहां जाकर घटना को दिया अंजाम…
10 अगस्त 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पत्नी की हत्या करने के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी आदतन शराबी था इसी से परेशान पत्नी मायके आ गई थी। लेकिन पति वहां भी पहुंच गया और विवाद करने लगा।
सीपत थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है 08 अगस्त 2024 को ग्राम कुली में प्रकाश मैत्री ने अपनी पत्नी रिंकी मैत्री की तंगी मारकर हत्या कर दिया था। पहले दोनो के विवाद हुआ जो बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गया। इसी बीच आरोपी पति ने धारदार टंगिया से चेहरे और गले में कई वार किए, जिससे पत्नी की घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद थाना सीपत में अपरध क्रमांक 378/2024 धारा 103(1) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी प्रकाश मैत्री को हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रकाश मैत्री शराबी था दिनभर शराब पीता रहता था जिससे परेशान होकर ही रिंकी मैत्री अपनी मायके में आकर रह रही थी। घटना के दिन प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी के मायके कुली आया था। इसी दौरान प्रकाश मैत्री का पत्नी से विवाद शुरू हो गया था। अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

