निगम की उदासीनता से भूमि मालिक नही करा पा रहे मकान का निर्माण कार्य…
03 सितंबर 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मामला अशोक नगर बिरकोना रोड में अशोक वाटिका शादी घर के सामने स्थित लखन टेकचंदानी व अंबिका बाई धुरी की निजस्वामित्व की भूमि है जो कि वहाँ एक विकसित कॉलोनी ड्रीम्स एन्क्लेव के ठीक विपरीत दिशा में दो निजी जमीन है तथा उस कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी अस्थाई नाली बना कर ठीक उन दो भूमि पर कर दी है।

ड्रीम्स एन्क्लेव से गंदा पानी निकल कर सड़क से होते हुए दिन भर उन दोनों भूमि पर पानी रिस्ता रहता है पानी की भारी मात्रा में उक्त भूमि पर लगातार गिरने से दोनों भूमि दल-दल बन गई है वही उन लोग निजी भूमि पर इसी कारण निर्माण भी नही करा पा रहे है।

उक्त कॉलोनी के मालिक को शिकायत करने पर निगम का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि मैं क्या कर सकता हूँ नाली निर्माण तो नगर निगम ही कराएगा।

अब ऐसे हालात में दोनों भूमि मालिको ने नगर निगम से भी कई बार गुहार लगाई है और लिखित आवेदन भी दिया गया है, परंतु निगम के सुस्त रवैये के कारण निजी भूमि पर मकान दोनो पीड़ित नही बनवा पा रहे है।

ज्ञात हो कि नगर निगम शहर व आसपास की नवनिर्मित कॉलोनियों में व्यावस्तिथ नाली निर्माण करा रहा है ,परंतु अशोक नगर स्तिथ इन पीड़ितों की क्यो नही सुनी जा रहा है यह एक सोचनीय विषय है,की निजी भूमि पर भी व्यक्ति निगम की उदासीनता के कारण अपना निर्माण नही करा पा रहा है एक तरफ यह भी देखने को रहा है कि उस एरिया में कई नई कॉलोनियों का बड़े-बड़े बिल्डरों द्वारा निर्माण कराया गया है।

लेकिन नाली की व्यवस्था आखिर अब तक क्यों नही हो पा रही है। दोनों पीड़ितो ने एक बार पुनः नगर निगम आयुक्त से अपनी तकलीफ की लिखित में शिकायत की है तथा उक्त कॉलोनी की निकासी को दूसरी दिशा में नाली बना कर जोड़ने की मांग की है ताकि वे अपनी ही जमीन पर मकान बनवा सकें।




