हर्षोल्लास सहित समाज की तीन सौ से अधिक महिलाओं ने निभाई अपनी महती भूमिका…
09 सितंबर 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक नामदेव समाज द्वारा महिलाओ के लिए तीज मिलन कार्यक्रम रखा हुआ था । जिसमे नामदेव समाज की लगभग 300 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।जिसमे प्रमुख नाम, पिंकी श्रीवास्तव, रश्मि वर्मा, वर्षा वर्मा, श्वेता वर्मा, सुमित्रा वर्मा, संगीता ठाकुर, उमा नामदेव, शिखा श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, मधु वर्मा ,प्रिया श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव,शामिल है।

इस तीज महोत्सव कार्यक्रम में सभी महिलाओ ने पारंपरिक तरीके से नामदेव पूजा अर्चना की एवम भजन कीर्तन किया। नामदेव समाज समिति द्वारा महिलाओ के लिए अनेको प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे…..नित्य, फैशन शो, खेल, निशानेबाजी और अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समा बांध दिया।

इस महोत्सव में तीज सुंदरी का भी चुनाव किया किया। इस कार्यक्रम के साथ ही नामदेव समाज विकास परिषद के महिला मंडल का निर्वाचन भी रखा गया था जो की लगभग 300 महिलाओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। महिला मंडल के पदाधिकारी की सूची निम्नानुसार है :-

१. अध्यक्ष – श्रीमती सरस्वाती चौधरी पति श्री किशोर चौधरी निवासी चाटीडी
२. कार्यकारी अध्यक्ष – श्रीमती आरती नामदेव पति श्री मानोज नामदेव निवासी चाटीडीह
३. कार्यकारी अध्यक्ष – श्रीमती छाया नामदेव पति श्री लाला श्रीवास्तव निवासी गोंडपारा
४. महामंत्री – श्रीमती पूजा श्रीवास्तव पति श्री पंकज श्रीवास्तव निवासी गोंडपारा
सभी महिला मंडल के पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएँ।

समारोह में मुख्य आकर्षण महिलाओ द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे ।एवम महिलाओ की उपस्तिथि एवम सहयोग से तीज महोत्सव का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नामदेव समाज विकास परिषद् एवम नामदेव समाज महिला मंडल बिलासपुर द्वारा ऐसे ही महिलाओ के लिए कार्यक्रम आगे भी अयोजित करते रहेगा ।एवम समाज की तरक्की एवम गौरव के लिए सदैव कार्य करता रहेगा
अध्यक्ष -राजेंद्र श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष -संतोष वर्मा नामदेव समाज विकास परिषद
ज़िला बिलासपुर एवम् समस्त पदाधिकारीगण।

