Thu. Sep 19th, 2024

डबल इंजन सरकार का एक ही लक्ष्य…
प्रदेश और देशवासियों का अधिकतम विकास…

18 सितंबर 2024

बिलासपुर/कोटा-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर प्रबल प्रताप जूदेव प्रदेश मंत्री आदिवासियों के मसीहा धर्म रक्षक छत्तीसगढ़ ऑपरेशन घर वापसी के जन-जन के नेता ने कहा डबल इंजन सरकार का एक लक्ष्य है प्रदेश और देशवासियों का अधिकतम विकास किया जाए।

भाजपा के सदस्यता अभियान संगठन महापर्व 2024 के अंतर्गत सभी बुथो में सदस्य बनने के लिए लोग आतुर हैं खासकर युवा पीढ़ी बड़े मात्रा में सदस्य बन रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य कुशलता को देखकर हर वर्ग के लोग भाजपा का सदस्य बनना चाह रहे हैं।

प्रबल बाबा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश के विष्णु देव सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनहित हितैषी कार्यो की जानकारी देते हुए लोगो से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता सदस्य ग्रहण करने की अपील कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी मिस कॉल नंबर की जानकारी लोगों को बता रहे हैं हर बूथ में स्वयं प्रबल बाबा पहुंचकर लोगों को सदस्यता अभियान में जोड़ रहे हैं।

इसी कड़ी सदस्यता अभियान संगठन महापर्व में रतनपुर मंडल महामाया पारा बाजार पारा भेड़ी मुडा चपोरा मझवानी एवं बेलगहना मंडल में करही कछार कुरदर लूफा डाडबछाली नगौई, मिट्ठू नवागांव कोटा मंडल जोगीपुर छेरकाबाधा पीपरतराई कोटा अमने मे पहुंच कर ग्रामीण एवं शहरी सदस्यों को जोड़े।

इस कार्यक्रम में उनके साथ अरुण सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष महाराज सिंह नायक मोहित जायसवाल विकास सिंह ठाकुर आदि बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।