
रिश्वतखोर क्लर्क निलंबित, BEO भी हटाए गए कलेक्टर ने दिए विभागीय जांच के आदेश…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने कठोर कार्रवाई की है। मृत शिक्षक के स्वत्व भुगतान के नाम पर 1.24 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले शिक्षा विभाग के क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, पूरे मामले में लिप्त पाए गए BEO (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) को भी पद से हटा दिया गया है।
जनदर्शन में उजागर हुआ मामला
मृत शिक्षक की पत्नी, जो स्वयं एक सहायक शिक्षिका हैं, ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति के स्वत्व के भुगतान के लिए लगातार रिश्वत मांगी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत जांच के आदेश दिए।
जांच में रिश्वतखोरी की पुष्टि जांच में खुलासा हुआ कि BEO और क्लर्क की मिलीभगत से मृत शिक्षक की पत्नी को परेशान किया जा रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर ने दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए।
भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन का सख्त संदेश
कलेक्टर अवनीश शरण की इस त्वरित कार्रवाई ने भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश दिया है। जिले में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अब लगातार निगरानी रखेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
आदेश….