प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सराफा एसोसिएशन निभाएगा अपनी महत्ती भूमिका…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सराफा वार्षिकोत्सव एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हिन्दू नव वर्ष तथा चैत्र नवरात्र उत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर देशव्यापी हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा आयोजित विशाल सनातन शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
शोभायात्रा का भव्य स्वागत
इस वर्ष 30 मार्च 2025 को बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा गोल बाजार चौक से सिम्स चौक तक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान सनातन शोभायात्रा वाहकों का स्वागत चंदन तिलक, पुष्प वर्षा, शीतल पेय, शर्बत, चाय एवं पानी के साथ किया जाएगा।

सनातन विभूतियों एवं वरिष्ठ सराफा जनों का सम्मान
इस बार हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर सराफा एसोसिएशन ने बिलासपुर नगर के प्रतिष्ठित सनातन विभूतियों एवं वरिष्ठ सराफा व्यवसायियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह “सनातन सेवा सम्मान समारोह” शोभायात्रा के समक्ष श्री श्याम सदर सराफा कॉम्प्लेक्स, सदर बाजार में आयोजित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तित्व
सनातन विभूतियाँ..
मंगतराय अग्रवाल (अध्यक्ष, जय श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट) प्रबल प्रताप सिंह जुदेव (सनातन संस्कृति रक्षा समिति) अब्बास कपासी (RSS)
महेंद्र जैन (RSS) विनोद सोनी (सभापति, नगर निगम) वरिष्ठ सराफा व्यवसायी…
बृजमोहन सोनी,महेंद्र शाह,छेदीलाल सराफ,
दिलीप खंडेलवाल,भीम सोनी,विजय शाह,
जयंती भाई,लक्ष्मण भगतानी,रमेश सोनी
श्रीमती सावित्री जाजोदिया,श्रीमती प्रमिला देवी गुप्ता,दारासिंह।

कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
इस भव्य आयोजन एवं सम्मान समारोह का निर्णय बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्तिथ रहे।
अध्यक्ष कमल सोनी कार्यवाहक अध्यक्ष: सुशील सोनी एवं श्रीकांत पांडेय,
सचिव: अजय सराफ
कोषाध्यक्ष राहेश शाह
सदस्य: जितेंद्र सोनी, नवनाथ, मनु सोनी, सशांक स्वर्णकार, विक्की सोनी, सज्जन सोनी, प्रकाश सोनी, किशन सोनी, छेदीलाल सराफ, दिलीप खंडेलवाल एवं अन्य प्रमुख सदस्यगण उपस्थित रहे।

समाजसेवा और संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने अपने इस आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति एवं सामाजिक सेवा के प्रति अपनी गहरी आस्था और प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है। हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर होने वाला यह भव्य आयोजन निश्चित रूप से नगरवासियों को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का संदेश देगा।

इस महत्वपूर्ण जानकारी को बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के सचिव अजय सराफ द्वारा जारी किया गया।

