रक्तदाताओं की पहल से अब कई थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की
बचाई जाएंगी ज़िंदगियाँ…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर, स्पॉट डोनर ब्लड ग्रुप एवं न्यू जनरेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 26 जनवरी को न्यू जनरेशन स्टोर बिलासपुर में प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक चला, जिसमें शहर के जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक
भाग लिया।
इस पुनीत अभियान के अंतर्गत कुल 107 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित रोगियों के उपचार में किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग क्षेत्रीय प्रमुख विभूति भूषण पांडे, विभाग मंत्री राजीव शर्मा, प्रांत सह सेवा प्रमुख मनीष मोटवानी, संदीप गुप्ता, विंकू भाटिया, अभिषेक गौतम, जिला सेवा प्रमुख नीरज जग्यासी, विवेक पंजवानी, बंटी मनोहर वाधवानी, नवनीत नामदेव, न्यू जनरेशन से विशाल मनकानी, जय चंदानी, स्पॉट डोनर ब्लड ग्रुप से अविनाश मोटवानी, अध्यक्ष मनीष मेहरचंदानी, सुशांत बजाज, नवीन आर्या, नीरज गेमनानी, रवि भोजवानी, गोविंद बत्रा, नितेश रामानी, विकास खटवानी, राजेश गंगवानी, हीरानंद छुगानी, संतोष नागदेव सहित संपूर्ण स्पॉट डोनर टीम के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के मंच का संचालन जिला सेवा प्रमुख नीरज जग्यासी एवं न्यू जनरेशन के जय चंदानी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन की सराहना की। अतिथियों ने रक्तदान जैसे सेवा कार्यों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं।

आयोजकों ने बताया कि शिविर की सफलता में विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग बिलासपुर, स्पॉट डोनर ब्लड ग्रुप एवं न्यू जनरेशन के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

