एसीसीयू व सिटी कोतवाली पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
मोटरसाइकिल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 05 मोटरसाइकिलें एवं अन्य मशरूका जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
थाना सिटी कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अमन सिंह बघेल (28 वर्ष), निवासी दयालबंद, लालचंदानी अस्पताल के सामने, ने 21 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जनवरी की रात उनकी रॉयल एनफील्ड क्लासिक-350 (क्रमांक CG10/AZ3038) चोरी हो गई। इस पर अपराध क्रमांक 42/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 27 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट के पास तीन युवक चोरी की बुलेट बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी हरिओम जोशी के साथ मिलकर बिलासपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। इनके कब्जे से बुलेट CG10/AZ3038 (कीमत ₹95,000)
एन.एस. पल्सर CG10/BY1627 (₹50,000) रॉयल एनफील्ड CG07/ZX5007 (₹40,000) जावा-42 CG10/BV7666 (₹85,000)
बुलेट CG10/BL6626 (₹60,000)
सहित सूने मकानों से चोरी किया गया अन्य सामान भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में
- आयुष एक्का, पिता एल्सन एक्का, उम्र 20 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर।
दो अपचारी बालक।
प्रकरण का एक अन्य आरोपी हरिओम जोशी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली, एसीसीयू बिलासपुर, थाना संकरी एवं मोपका पुलिस की टीमों की सराहनीय भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा की है।

