बिलासपुर/रतनपुर {जनहित न्यूज़}
रतनपुर वन विभाग के क्षेत्र रक्षक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कृपानंद जांगड़े पिता लखन जांगड़े (उम्र 34 वर्ष), जो वन क्षेत्र रक्षक के पद पर पदस्थ हैं, वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में गस्त कर रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध किए चार अज्ञात युवक शराब पीते मिले।
क्षेत्र रक्षक द्वारा रास्ता खाली करने को कहने पर आरोपियों ने बहुत बड़ा पुलिस बनता है” जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। सभी आरोपी नशे की हालत में थे, जिससे प्रार्थी को चोटें आई हैं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3 व 5 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी:-
- बीरबल यादव पिता लक्ष्मण यादव (उम्र 37 वर्ष), निवासी मौहारखार, थाना कोटा तथा
- राजा यादव पिता रामरतन यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर
- चांपा को तत्काल हिरासत में ले लिया है।
पुलिस द्वारा शेष दो फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कर्मचारियों के साथ इस तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

