बिलासपुर का बढ़ा राजनीतिक कद भाजयुमो नेता रौशन सिंह व शरद यादव ने दी बधाई, कहा…संगठन को मिलेगा अनुभवी नेतृत्व का लाभ°…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठन, सुशासन और विकास के पर्याय माने जाने वाले बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
इसी अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता रौशन सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि शरद यादव ने अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि अमर अग्रवाल के अनुभव, संगठनात्मक कौशल और दूरदर्शी नेतृत्व का लाभ प्रदेश भाजपा को मिलेगा।
गौरतलब है कि अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने संगठन और शासन दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता की विशिष्ट पहचान बनाई है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने जनता का विश्वास अर्जित किया है। डॉ. रमन सिंह सरकार में स्वास्थ्य, वित्त, वाणिज्यिक कर तथा नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का सफलतापूर्वक दायित्व संभालते हुए उन्होंने अनेक जनहितकारी योजनाओं को गति प्रदान की।

उनकी मजबूत जनस्वीकृति, संगठन के प्रति समर्पण और विकासोन्मुखी सोच ने उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में स्थापित किया है। जनसंपर्क और जनसेवा को राजनीति का आधार मानने वाले अमर अग्रवाल लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं तथा विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी में उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और प्रदेश में पार्टी की रणनीतिक भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
अनुभव और संगठन क्षमता का मिला सम्मान
प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में उत्साह नई जिम्मेदारी के साथ बढ़ी बिलासपुर की राजनीतिक भागीदारी

