चकरभाटा में प्रस्तावित डिफेंस सैन्य छावनी को मूर्त रूप देने किया आग्रह
11-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री
अमर अग्रवाल ने 11 12 13 अक्टूबर तीन दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान स्थिति के साथ बिलासपुर चकरभाटा मैं प्रस्तावित डिफेंस सैन्य छावनी को मूर्त रूप देने का आग्रह किया एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ मे पुनः भाजपा सरकार बनाएं इस विषय पर राजनाथ सिंह से अमर अग्रवाल ने चर्चा की 12 एवं 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय नेतृत्व संगठन के पदाधिकारी एवं केंद्रीय भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों से अमर अग्रवाल मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलता , केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने वाली जनहित की योजना एवं बजट का दुरुपयोग वर्तमान छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा लेबल बदलकर किया जा रहा इस बात की जानकारी एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः छत्तीसगढ़ राज्य मैं बने इस हेतु विचार साझा किए विगत दिनों रायपुर आगमन केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्रालय को संभाल रहा श्रीमती निर्मला सीतारमण ने पूर्व मंत्री वित्त प्रभार रहे छत्तीसगढ़ शासन में अमर अग्रवाल से छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन के बारे में अपने विचार साझा किए श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अमर अग्रवाल से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं केंद्र के कद्दावर मंत्री रहे स्वर्गीय अरुण जेटली की यादों को भी ताजा किया स्वर्गी अरुण जेटली अमर अग्रवाल के वित्तीय प्रबंधन प्रभार को काफी सराहा करते थे।

