ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा व राज किशोर नगर में सजायी गई चैतन्य देवियों की झांकी
14-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] टिकरापारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय टिकरापारा व राजकिशोर नगर द्वारा नवरात्रि के अवसर पर सेवाकेन्द्र के प्रांगण में चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है। यह झांकी दशहरे तक सजी रहेगी। श्रद्धालु जन देवियों के दर्शन शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक कर सकेंगे। इस झांकी में राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करने वाली कुमारी बहनें विराजित होती हैं परमात्मा शिव की याद में स्थिर व एकाग्र होकर बैठती हैं।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने बतलाया कि चैतन्य देवियों की एकाग्रता व स्थिरता के पीछे पवित्रता, सादगी, त्याग व तप का बल है। राजयोग का अभ्यास जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए मदद करता है चाहे वह विद्यार्थी हों, व्यवसायी हो, गृहणी हो या किसी भी क्षेत्र से जुड़े हों। परमपिता परमात्मा शिव की शिवरात्रि और मां नवरात्रि मनाते हैं क्योंकि रात्रि शब्द कलयुग के घोर अंधकार का प्रतीक है। कहते भी हैं कि शिव सोया तो शक्तियां भी सो गई और शिव जागे तो शक्तियां भी जाग गईं। जब हमारी शक्तियां जागृत हो जाती हैं तो हमारी रात्रि नई हो जाती है।
झांकी दर्शन के साथ-साथ रोज मां की आरती में शहर लोग शामिल होते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से झांकी का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है जिससे श्रद्धालु जन देवी का दर्शन ऑनलाइन भी कर सकते हैं।



