मृतक का बेटा और बेटी मानसिक रोगी पत्नी शारीरिक रूप से अक्षम पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
01-नवम्बर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] राजकिशोर नगर से कॉलोनी के लोग थाना सरकंडा आकर थाना प्रभारी के समक्ष लिखित से रूप निवेदन किये कि कॉलोनी में निवासरत एक रिटायर्ड fci अधिकारी का 75 वर्ष अवस्था में निधन हो गया है। लेकिन उनकी पत्नी भी तोरवा में अलग रहती है जो अभी आने में शारीरिक रूप से असमर्थ है, बेटा मानसिक रोगी है, बेटी भी मानसिक रूप से असमर्थ है। थाना प्रभारी ने निवेदन को पूरी गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को भी इस संबंध में जानकारी देते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया व निर्देश के परिणामस्वरूप बिट संगी वार्ड 51 भागवत चंद्राकर को सहयोग के लिए नियुक्त किया तथा वार्ड पार्षद संध्या तिवारी को दूरभाष पर सूचित किया, पार्षद ने भी पूरी गंभीरता से सहयोग का आश्वाशन दिया. तत्काल शव के लिए फ्रीज़र आदि की व्यवस्था कि गई। रात्रि होने से बिट संगी को कॉलोनी के वासिओ के साथ ही शव के पास लगातार उपस्थित रहने का निर्देश थाना प्रभारी ने दिया। रायपुर के मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया, परिजन देर रात्रि में आ गए। बेटा चूंकि मानसिक बीमार है,उसकी भी उचित व्यवस्था के लिए परिजनों की सहमति लेकर विधिवत कार्यवाही में भी सरकंडा पुलिस सहयोग करना चाहती है।
आज शव वाहन के जरिये विधिवत कॉलोनी के रह वासिओ व बिट संगी के साथ विधिवत सम्मान पूर्वक वरिष्ठ नागरिक के शव का दाह संस्कार तोरवा मुक्तिधाम में हुआ.वार्ड पार्षद संध्या तिवारी का भी योगदान सराहनीय रहा।
मृतक :- विनोद कुमार आचार्य पिता मानिक लाल fci colony, BT/12, राजकिशोर नगर बिलासपुर
पत्नी :-smt मीणा बेन आचार्य उम्र 66 वर्ष
पुत्र :-
ध्यान आचार्य उम्र 35 साल


