ब्यूटी पार्लर में काम करने से पति को थी आपत्ति नहीं मानी तो उतारा मौत के घांट !
01-नवम्बर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को धारदार हथियार से उतार दिया मौत के घाट। आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जिले में एक बार फिर चरित्र शंका पर पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया, ये पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी के नयापारा में रहने वाले शिवकुमार कोसले का विवाह मृतिका से 2008 में हुआ था, शादी के शुरुआती सालों में तो पति पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था पर जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे दोनो के बीच विवाद होने लगा, बताया जा रहा है मृतिका का पति चरित्र शंका को लेकर आए दिन अपनी पत्नी में विवाद करता था. जिसकी जानकारी लगते ही मृतका के पिता व उसके उसके परिजनों ने शिव कुमार के घर पहुंचकर उसे समझाइश भी दी थी और दोनों के बीच चल रहे वाद विवाद को समाप्त करवाया था।
वही आज सुबह मृतका के पड़ोसी ने उसके पिता को फोन करके बताया कि धारदार हथियार से शिवकुमार ने अपनी पत्नी की हत्या कर दि है और उसे डायल 112 द्वारा थाने ले जाया गया है सूचना मिलते ही मृतका के पिता मौके पर पहुंचे इसी बीच पुलिस भी घटना स्थल पहुंच हत्या में प्रयोग किए गए औजार को जब्त कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सरकंडा स्थित मोनालिसा ब्यूटी पार्लर में काम करती थी जहाँ वो कुछ अन्य लोगों के संपर्क में भी थी। जिसके कारण आए दिल दोनों के बीच वाद विवाद होता रहता था। वही आज भी शिवकुमार ने अपनी पत्नी को काम पर जाने के लिए जब मना किया तो मृतिका ने काम नहीं छोड़ने की जीद की. जिसके बाद आवेश में आकर आरोपी शिव कुमार ने पास ही पड़े फावड़े से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी, जिसकी जानकरी लगते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


