स्वर्गीय मूलचंद खंडेलवाल की तेरहवीं में पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह
01-नवम्बर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब फिल्मी अंदाज में डॉयलॉग मारकर दिया। उन्होंने कहा जब भूपेश बघेल राजनीति का ABCD सीख रहे थे उस समय वे केंद्र में मंत्री थे। इसलिए डॉक्टर रमन को अपनी पूछपरख के लिए भूपेश बघेल की आवश्यकता नहीं है। पहले वो अपनी कुर्सी बचा ले यही बड़ी बात है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह का कहना है कि ढाई साल में जो राजनीतिक कल्चर डेवेलप हुआ है वो छत्तीसगढ़ की तासीर के विपरीत है। यहां की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। जनता के मन मे आक्रोश है।डेवलपमेंट के काम ठप्प हो गए है। यहां अधिकारियों की पोस्टिंग की बोली लगती है। इसके लिए पूरी तरह से भूपेश बघेल जिम्मेदार है। यही भूपेश बघेल जब विपक्ष में थे तब केंद्र और राज्य सरकार को चिट्ठी लिखकर 1 नवम्बर से धान खरीदी की मांग करते थे मगर अब जब वे खुद मुख्यमंत्री है तो किसानों का धान बर्बाद करने पर तुले हुए है। यहां ढाई साल की राजनीति का द्वंद चल रहा है। जिसके कारण प्रशासन पंगु हो गया है। उद्योगों के लिए छत्तीसगढ़ में कोल की कमी नही है खुद केन्द्रीय कोयला मंत्री ने ये बात निरीक्षण के बाद कहि है। डॉ रमन ने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि महंगाई के लिए बैरल और डॉलर जिम्मेदार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब क्रूड ऑयल की कीमत कम होगी तो मंहगाई अपने आप खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री की दावेदारी को लेकर उन्हीने कहाकि बीजेपी में विधायक दल इसका निर्णय करता है। पहले से कोई घोषणा करने की अभी भी ज़रूरत नही है।
भूपेश बघेल के एक बयान पर उन्होंने कहाकि जब मैं बड़े पद में था तब भूपेश राजनीति की abcd सीख रहे थे तीन बार मुख्यमंत्री रहने के पहले हम केंद्र में मंत्री रह चुके है। इसलिए यह कहना उचित नही है कि भूपेश बघेल के कारण मेरी पहचान है। जब भूपेश राजनीति का abcd सिख रहे थे तो हम केंद्र में मंत्री थे। अभी तो वे अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए है उसे बचा ले यही बड़ी बात है। उत्तरप्रदेश में बघेल 50 लाख की घोषणा करते है मगर छत्तीसगढ़ के बस्तर में उनसे रुपए नही निकल रहे। प्रदेश में रेत माफिया हावी है। बदहाल छत्तीसगढ़ में भूपेश अपना 2 साल का कार्यकाल बचाने में लगे हुए है। उन्होंने कहाकि अभी भाजपा संगठन में कोई फेरबदल नही होना है।


