चोरी किये गए स्कूटी, कंप्यूटर सेट, मॉनिटर और सीपीयू जब्त
07 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
बीती रात दरमियानी निवास से एक स्कूटी, कंप्यूटर सेट, मॉनिटर, cpu, आदि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज़ कराया था।
तत्काल थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारिओ को जानकारी दी तथा पतासाजी के लिए दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम घटनास्थल रवाना किया, परिणामस्वरुप सरकंडा पुलिस ने तत्परता से कार्य करते गंभीरता से कार्यवाही को अंजाम दिया। घटनास्थल पहुंचने के कुछ ही समय में चोरी गई सम्पूर्ण मसरूका के साथ दो नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विधिवत कार्यवाही की तथा न्यायालय रिमांड पेश किया गया
बिट संगी -विवेक राय के साथ सउनि H.R.यदु , प्र आर हरनारायण पाठक, आर गोवर्धन शर्मा, अख्तर खान की टीम ने सराहनीय कार्य किया।



