यातायात पुलिस द्वारा महाआरती छठ पर्व दौरान पार्किंग एवं मार्ग डायवर्सन किया गया
07 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
छठ पर्व के पूर्व 8 नवंबर 2021 को राजकिशोर नगर छठ घाट में अरपा माता की महाआरती का आयोजन संध्या 5:00 बजे होगी।
इस हेतु यातायात पुलिस द्वारा मार्ग , वाहन डायवर्शन तथा पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल द्वारा जानकारी दी गई है कि दिनांक 8/11/2021 को दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों पर प्रवेश राजकिशोर नगर छठ घाट की ओर प्रतिबंधित होगा
इस दिशा की ओर जाने वाले वाहन परिवर्तित मार्ग का प्रयोग कर आगे की ओर जा सकेंगे
डायवर्सन व्यवस्था
महमंद बाईपास मोड़-भारी वाहनों का प्रवेश गुरुनानक चौक की ओर प्रतिबंधित होगा. सभी प्रकार के भारी वाहन बायपास मार्ग से आगे की ओर भेजे जा सके।
मोपका तिराहा- इस दिशा से भारी वाहनों का परिवहन राजकिशोर नगर छठ घाट की ओर प्रतिबंधित होगा यह वाहन मौका बाईपास से सेंदरी दिशा की ओर से आगे जा सकेंगे।
महाआरती दौरान वाहनों की पार्किंग व्यवस्था छठ घाट परीक्षेत्र में छोटी-बड़ी सभी प्रकार की वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जहां वाहनों की पार्किंग की जावेगी छठ घाट के पहले स्मृति वाटिका के पास धानमंडी पेट्रोल पंप के सामने
राजकिशोर नगर पुल के पहले दुपहिया वाहन हेतु।*महाआरती हेतु केवल छठव्रतियों के लिए वाहन की पार्किंग स्थल गेट 2 से होगी।


