घर मे दिखाने के नाम पर ले गया मोबाइल और हुआ रफूचक्कर लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने धर दबोचा
19-नवम्बर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सेकंड हैंड सामग्री बिक्री के प्रसिद्ध एप्स ओएलएक्स के माध्यम से ठगी का एक और मामला सामने आया है। थाना डबरा जांजगीर-चांपा में रहने वाले विवेक साहू ने अपना पुराना रियल मी मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स में विज्ञापन डाला था। इस संबंध में 23 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर वह मोबाइल खरीदने की इच्छा जताई, जिसके बाद वह घर आया और उक्त मोबाइल और चार्जर को अपने घर में दिखाने के नाम पर लेकर चला गया। विवेक साहू उसका इंतजार करता रहा लेकिन खरीदार वापस नहीं लौटा। जिसके बाद ठगी की शिकायत सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वही मोबाइल अक्षय उर्फ सोनू यादव इस्तेमाल कर रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। सोनू के पास से ठगी से प्राप्त हुई रेड मी मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से चोरी गए रियल मी मोबाइल को बरामद कर जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

