सुसाइट नोट में लगाए मालिक पर गम्भीर आरोप छोटी सी गलती पर कर रहा था लाखों की मांग !
19- नवम्बर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मोबाइल दुकान में कार्यरत मैकेनिक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि छोटी सी गलती के लिए दुकान संचालक उससे 15 लाख रुपए मांग रहा था। इसके चलते उसे खुदकुशी करनी पड़ी।
सरकंडा अशोक विहार में रहने वाला 23 वर्षीय मृनेन्द्र तिवारी एपी कम्युनिकेशन नामक मोबाइल शॉप पर काम करता था। काम के दौरान उससे एक छोटी गलती हो गई, जिसके एवज में दुकान संचालक नरेंद्र मंगलानी ने लाखों रुपए देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। यह रुपए देने में अक्षम मृनेन्द्र तिवारी ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। अशोक विहार में रहने वाले युवक ने फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिली। जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। अपने ही कर्मचारी का भयादोहन करने और उसे आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने मोबाइल दुकान संचालक नरेंद्र मंगलानी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने एक कर्मचारी को खुदकुशी के लिए विवश किया।

