कांग्रेसियो ने केंद्र सरकार की
गिनाई खामियां, लगाए आरोप
26 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी 1 के नेतृत्व में 26 नबम्बर को दोपहर 3.00 बजे तारबाहर चौक से जनजागरण अभियान पदयात्रा प्रारम्भ होकर एफसीआई रोड,फिर L -10 गली, शेष कालोनी,डिपू पारा,शिव मंदिर,विद्यानगर,विनोबा नगर,क्रांति नगर,मैग्नेटो मॉल, श्रीकांत मार्ग,होते हुए अग्रसेन चौक में सभा के साथ सम्पन्न हुई । प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि भूपेश सरकार महात्मा गांधी जी के ग्रामीण अर्थ व्यवस्था पर काम कर रही है ,गांव आर्थिक रूप से मजबूत होगा तो खुशहाल छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा , शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबन्दी लागू कर देश को आर्थिक चोट पहुंचाई है ,नोटबन्दी से न कालाधन बाहर आया ,न आतंकवाद कम हुआ ,न भ्रष्टाचार ही बंद हुआ ,उल्टे 1000 के नोट को बंद कर 2000 के नोट जारी कर नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचारियो को सुनहरा मौका दिया है । ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी को अव्यवहारिक रूप में लागू किया है ,जिसके कारण व्यापारी वर्ग को बड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ा रहा है , केंद्र सरकार ने अच्छे दिन और विकास की बाते तो करती है पर जमीनी हकीकत कुछ और है ,सरकारी सम्पति बेची जा रही है ,महंगाई आसमान पर है और जनता परेशान है । पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी,शहर अध्यक्ष विजय पांडे ,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, शहर विधायक शैलेश पांडे , प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ,पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लाउड राकेश शर्मा,महेश दुबे,समीर अहमद,सभापति शेख नजीरुद्दीन,ज़फ़र अली,फ़िरोज़ कुरैशी, अध्यक्ष सीमा पांडे, राघवेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू ,मनोज तिवारी,तैय्यब हुसैन जुगल किशोर गोयल,,सीताराम जायसवाल ,शेख असलम अजय यादव , अकबर खान , अब्दुल खान, रामाशंकर बघेल ,सैयद निहाल, , गुप्ता , शहजादी कुरैशी आदेश पांडेय,रामदुलारे रजक ,शमशेर खान,जितेंद्र पांडेय,नीलेश मांडवार,,राजू यादव ,रिजवान खान ,अमितेश राय, एसडी कार्टर,अनिल पांडेय,अभिषेक कुर्रे, श्याम कश्यप,अनिता श्रीवास,वसीम खान,सनी ठाकुर,उमेश वर्मा,भरत जुर्यनी, केशरवानी,सरिता शर्मा,किरण कश्यप,अन्नपूर्णा ध्रुव,गजेंद्र श्रीवास्तव,गोवर्धन श्रीवास्तव,शेख जब्बार,शेख हनीन, मोह रफीक,खुर्शीद भाई,अनुराधा राव,सुनीता यादव,आसिफ खान,कर्ण सिंह,राजेन्द्र चौहान,अजय गोस्वामी,प्रशांत पांडेय,गुलशन सिंह,अजय तिवारी,जनक बंधे,मोहन सिंह,वकार खान,सुहैल अहमद,राकेश हंस,प्रीति गदेवाल,मालती कुर्रे,उतरा सक्सेना,गणेश रजक,शुभ लक्ष्मी सिंह,सन्ध्या सूर्यवंशी,हरमेन्द्र शुक्ला,अज़रा खान,उमा देवी,सूक्मत देवी,जमुनावती बंजारा,छोटू मोइत्रा,संजय मिश्रा,चित्ररजन,अर्जुन सिंह,दिलीप साहू,मसीह प्रकाश,पप्पू सिंह,मोहसिन ,संजय डॉन,जनक ,सन्दीप मिश्रा,नरेश ठाकुर,मनोज श्रीवास्तव,केशव तौहीक, शाहिल,दीपक कश्यप,आदि बड़ी संख्या में का नग्रेस जन उपस्थित थे । ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ने बताया कि 27 नवम्बर को दोपहर 12.00 बजे राजीव गांधी चौक से पदयात्रा प्रारम्भ होगी, जो मंझवापारा,एसबीआर कालेज,महंत बाड़ा,ओमनगर,स्वर्ण जयंती नगर,कस्तूरबा नगर,सिंधी कालोनी,संजीवनी हॉस्पिटल,महामाया विहार,होते हुए गणेश चौक में सभा के साथ सम्पन्न होगी

