हैंड्सग्रुप के तत्वाधान में सिम्स के सहयोग से हुआ सफल नेत्रदान 2 वर्षो में दूसरा नेत्रदान
27 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
विगत 2 वर्षों से बंद पड़ी नेत्रदान की मुहिम को आज फिर से एक बार दिशा मिली जब कश्यप कॉलोनी निवासी व्यवसायी टीकम दास चौधरी के निधन के पश्चात उनके परिजनों ने नेत्रदान के लिए हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया हैंड्स से पंकज असरानी ने सिम्स के डॉक्टर व नेत्र सहायक से संपर्क किया व नेत्रदान हेतु आवेदन किया डॉक्टर की सहमति व प्रयास के बाद सफल नेत्र दान की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया ज्ञात हो कि कोरोना काल की वजह से अपने मृत परिजनों के नेत्रदान करने के बहुत से अभिलाशियो में निराशा हुई थी लेकिन अब फिर से इस मुहिम की शुरुवात हो गयी है इस मुहिम में फिर से भागीदारी करने पर चौधरी परिवार को हैंड्स ग्रुप सादर नमन करता । नेत्रदान के अभिलाषी हैंड्स ग्रुप से 9827900099/ 9893194222 या फिर सिम्स में संपर्क कर सकते है।
कोरोना के कारण स्वस्थ विभाग की तरफ से नेत्रदान मुहिम बंद थी, लेकिन अब जैसे जैसे हालात सामान्य हो रहे है । स्वस्थ विभाग की तरफ से कुछ नियमो का पालन के साथ नेत्रदान मुहिम फिर से शुरू हो गया है।

