अलग-अलग स्थानों से छापामार कार्यवाही में 39 लीटर महुआ शराब 650 किलोग्राम महुआ लहान जब्त
2 दिसम्बर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही। ग्राम पोड़ी थाना सिरगिट्टी में दिल सिंग गोंड के मकान से 24 लीटर महुआ शराब और ग्राम् सरवानी मे नदी किनारे 15 लीटर और 625 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती धारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। भारी मात्रा में शराब और शराब बनाने का जखीरा बरामद किया गया।
कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी ज़िला श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के दिशा-निर्देश पर आज 02- दिसंबर को गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के द्वारा की गई आज् की कार्यवाही में कुल् 39 लीटर महुआ शराब और कुल 650 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।
जहाँ आरोपी दिल सिंग के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा धारा 34 (1)क, और 34(2) तथा 59 (क) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के साथ हमराह आरक्षक मूलचंद कौशिक, राजीव जायसवाल, शुभम रजक तथा चालक जितेंद्र शर्मा की विशेष भूमिका रही।


