ऑपरेशन क्लीन के तहत नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार जारी है कार्यवाही
02 दिसंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
थाना सिटी कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक, दीपक कुमार झा के द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा, नशा, अवैध शराब एवं हुक्का बार पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया था, उक्त आदेशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), बिलासपुर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन/निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक सुश्री शीतल सिदार के नेतृत्व पर उपनिरीक्षक मनीष कांत द्वारा हमराह स्टाफ आर.राकेश आनंद, रंजीत खरे के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में पचरी घाट, जूना बिलासपुर मुखबिर की सूचना पर आरोपी अश्वनी कुमार केंवट के कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 200 ग्राम, बिक्री रकम 600 रुपये, एक नग वीवो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल जुमला कीमती 18,000/- रुपये जप्त किया गया जाकर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-20(बी) के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

