घटना से क्षेत्र में फैली दहशत हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
31 जनवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर शहर में भी अब अपराधों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती जा रही है और बढ़ते अपराधों के चलते आम जनता में भय व्याप्त है।
घटना को अंजाम देकर लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती देते आ रहे है उसके बावजूद अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस नाकाम साबित हो रही है,इस बढ़ते अपराधों पर शीघ्र ही अंकुश लगाने की जरूरत है ।
आज ऐसी ही एक घटना प्रकाश में आई है । अपराधियों ने इतनी बेहरमी पूर्वक एक युवक की जान ले ली है।जिससे इलाके में बड़ी सनसनी फैली हुई है।शहर से लगे परसदा के किराना व्यापारी भगतराम कौशिक रोज की तरह घर से खाना खाकर दुकान में सोने जाया करता था।तभी देर रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के अंदर ही भगतराम कौशिक के मुंह पर शराब की बोतल डालकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

सुबह जैसे की हत्या की सूचना तत्काल चकरभाटा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.. बेतरतीब तरीके से की गई हत्या की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप भी मौके पर पहुंचे जहां जांच के लिए टीम को निर्देशित किया जिसके बाद मौका मुआयना कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

