जन समस्या निवारण शिविर में
वार्ड पार्षद बनी रही मूक दर्शक!
नगर निगम का वार्ड 21 में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन सम्पन्न
16 मई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज वार्ड 21गुरुघासीदास नगर
में आम जन हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में रखा गया जिसमें अधिकारियों के समक्ष वार्डवासियों ने अपनी-अपनी समस्या निवारण हेतु आवेदन प्रस्तुत किये जोन क्रमांक 3 के गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 में राजीवगांधी चौक स्थित नवीन प्राथमिक शाला जरहाभाठा में शिविर में जन समस्या को लेकर वार्ड वासी आवेदन देने पहुंचे जिसमे एल्डरमेन काशीरात्रे की भूमिका अहम रही ज्ञात हो कि इस वार्ड में सदैव से ही पार्षद महोदया अपनी निष्क्रिय भूमिका के लिए प्रचलित है शायद यही वजह है कि एल्डरमैन काशी रात्रे को पार्षद के हिस्से की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है और वार्डवासियों को भी स्वतः ज्ञान हो गया है कि जो भी समस्या हो वो एल्डरमैन काशी रात्रे को बतानी है तभी कुछ हल निकलेगा और वार्ड पार्षद तो सिर्फ फ़ोटो सैशन के लिए हर उस स्थान पर उपलब्ध हो जाती है।

जहाँ शासन की किसी योजना अथवा भूमि पूजन और इस तरह की जन समस्या शिविर का आयोजन किया जाता है लेकिन उन्हें भी ये ज्ञात होना चाहिए कि इसी वार्ड की जनता ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर बतौर जनप्रतिनिधि नियुक्त किया है ना कि किसी मंत्री या नेता ने उन्हें पार्षद बनाया है।

यहाँ तक तो बात ठीक है इन पार्षद महोदया को एल्डरमैन काशी रात्रे के द्वारा जनहित में किये जा रहे विकास कार्य भी हजम नही हो रहे आये दिन एल्डरमैन द्वारा विकास कार्यो में अपनी उपलब्धि का बघार लगाने में बिलकुल भी परहेज नही करती हम ये नही कहते आप काम नही करते परंतु जो काम एल्डरमैन कर रहा है उसमें भी आप अपना श्रेय लेने का जो प्रयास करते है वो अब वार्डवासियों में जग जाहिर हो गया है।
होना ये चाहिए कि यदि कुछ अच्छे काम वार्ड में हो रहे है तो इसमें जनता का ही तो भला हो रहा है फिर इसमें कुरेज आखिर क्यों?

ये समझ के परे है बहरहाल हमने निरंतर वार्ड में घूम-घूम कर वार्डवासियों से उनकी प्रतिक्रिया ली जिसमे ये तथ्य उजागर हुए की वार्ड में पार्षद और एल्डरमैन की प्रतिस्पर्धा में एल्डरमैन की कार्यशैली दमदार है और दोनों को मिलकर ही वार्ड के हित तथा विकास में अहम भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि आखिर पार्टी तो एक ही है और पार्टी के आलाकमान भी ये भली भांति जानते है कि विगत 3 सालो में किसने कितनी अपनी जनप्रतिनिधि होने की जिम्मेदारी को समझते हुए वार्ड में विकास अथवा समस्याओं के निराकरण में अपनी उपलब्धिया साबित की और किसने फ़ोटो सेशन कराया।

आज वार्ड में एल्डरमैन काशी रात्रे ने घर-घर जाकर वार्डवासियों को जागृत कर अपनी समस्याएं नगर निगम के अधिकारीयों के समक्ष रखने अपील की जिसमे
वार्ड के मूलभूत समस्याओं को देखते हुए वार्ड के लोगों ने भी आवेदन देकर छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल से एवं नगर निगम बिलासपुर के द्वारा समस्या के निदान के लिए गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 के समस्याओं को अवगत कराते हुए, समस्याओं के निदान करके वार्ड वासियों को राहत देने गुहार लगाई आज कुल मिलाकर लगभग 18 से अधिक आवेदन सिर्फ मूल भूत समस्या को लेकर जनता ने दिए और वार्ड वासियो ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल तथा बिलासपुर नगर निगम से निवेदन किया कि हमे इन मूलभूत सुविधाओ में हो रही दिक्कतों से निजात दिलाए।

आज के इस जनसमस्या निवारण शिविर में
एल्डरमेन काशीरात्रे के साथ वार्ड वासियों ने भी आवेदन किए शिविर में आवेदन देने पहुंचे वार्ड के सभी लोगों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया जिसमे बिहारी लाल गढ़ेवाल , पंकज तांडी , शैलेन्द्र नायर , रामा गढ़ेवाल , गुड्डू बृजवासी , चंद्रप्रकाश गढ़ेवाल , मोनू ठाकुर , वीरेंद्र गढ़ेवाल , चिंटू मसीह राजकुमार रात्रे , दादू भाई, एवं बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।

