एक महाराणा प्रताप चौक तो दूसरा उसलापुर स्टेशन के पास हुआ हादसा
15 मई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर जिले में रविवार का दिन हादसों के नाम हो रहा है।
कुछ किलोमीटर के अंतर में दो लोगों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात महाराणा प्रताप चौक से गुजरने वाली रेल लाइन के नीचे एक युवक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई, हादसे के वक्त युवक नशे में था और नग्न अवस्था में था जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है वहीं दोपहर होते-होते उसलापुर स्टेशन के पास भी एक व्यक्ति का कटा हुआ शरीर मिला आसपास के लोगों ने जैसे ही आधे कटे व्यक्ति को देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया दूसरेओर भी ट्रेन से कटे व्यक्ति की ख़बर मिलने पर..

आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच में जुट गई है.. उसलापुर स्टेशन के आस पास हुए हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन एक ही दिन दो लोगों की ट्रेन से कटने पर शहर में सनसनी फैल गई है।
उसलापुर के पास कटने वाले व्यक्ति मुगेली जिला के गाँव का रहने वाला है और वही महाराणा प्रताप चौक के पास ट्रेन से कटे व्यक्ति की पहचान कोनी निवासी के रूप में की गई है।

