प्रदेश का सबसे बड़ा ऑपरेशन
एस पी कलेक्टर के साथ 4
आईएएस, 2 आईपीएस, 1
एएसपी, 2 डिप्टी
कलेक्टर, 5 तहसीलदार, 4
डीएसपी, 8 इंस्पेक्टर
सहित बचाव कार्य मे लगे है 120 जवान
11 जून 2022
जांजगीर-[जनहित न्यूज़]
80 फीट ओपन बोरवेल में फंसे मासूम बालक राहुल को बचाने छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरी ताकत झोंकी दी है जीवन बचाने छत्तीसगढ़ में य़ह सबसे बड़ा ऑपरेशन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले 24 घँटे से 3 जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद किये गये हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता एक बार फिर देखने को मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि राहुल को सकुशल निकालने की हर सम्भव कोशिश करना है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहुल को बचाने के लिए पिछले 24 घँटे से प्रशासनिक और पुलिस महकमा घटना स्थल से हिला नहीं है ।
राहुल को बचाने जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, एसपी विजय अग्रवाल के साथ
4 आईएएस
2 आईपीएस
1 एएसपी
2 डिप्टी कलेक्टर
5 तहसीलदार
4 डीएसपी
8 इंस्पेक्टर
समेत रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर से भी बचाव दल जी जान से लगा हुआ है ,साथ ही पुलिस के करीब 120 जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

इसके अलावा 32 एनडीआरएफ, 15 एसडीआरएफ और सेना के जवान दिन रात एक किये हुए हैं 500 अधिकारियों/कर्मचारियों की फ़ौज कर रही है राहुल की वापसी का मार्ग प्रशस्तबचाव कार्य से संबंधित सूचनाओ के सतत संप्रेषण के लिए जनसंपर्क विभाग के दो अधिकारी टीम सहित।

राहुल को सकुशल निकलने के लिए 4 पोकलेन, 6 जेसीबी, 3 फायर ब्रिगेड, हाइड्रा, स्टोन ब्रेकर, 10 ट्रैक्टर, होरिजेंटल ट्रंक मेकर जैसी मशीनों से काम लिया जा रहा है । सभी का मिशन सिर्फ एक है..राहुल को सकुशल बाहर निकालना है।

