11 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
ड्रग डिस्पोज़ल समिति बिलासपुर रेंज द्वारा किया गया गाँजा व कफ सिरप का नष्टीकरण। बिलासपुर व रायगढ़ ज़िले के 99 प्रकरणो में 19 क्विंटल 48 किलो 325 ग्राम गाँजा एवं 413 नग कफ सिरप को किया गया नष्टीकरण विगत एक वर्ष के दौरान पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर की अध्यक्षता में करीब 84 क्विंटल गाँजा एवं 7657 नग कफ सिरप का किया गया नष्टीकरण।



मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु बिलासपुर रेंज स्तर पर 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिनके द्वारा बिलासपुर व रायगढ़ ज़िले के नष्टीकरण योग्य 99 प्रकरणो में धारा 20- एनडीपीएस एक्ट में जप्त मादक पदार्थ (गाँजा) मात्रा 19 क्विंटल 48 किलो 325 ग्राम गाँजा एवं 413 नग कफ सिरप के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के अध्यक्ष रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सदस्य पारुल माथुर उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बिलासपुर, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर महेश प्रसाद मिश्रा एवं पंचों की उपस्थिति में सृजन स्टील प्रा. लिमि. सिलपहरी, ज़िला बिलासपुर की खुली भट्ठी में विधिवत जलाकर नष्टीकरण की गयी।

