घटना को अंजाम देकर लुक छिप रहा था आरोपी पुलिस ने धरदबोचा रिमाण्ड पर जेल दाखिल
27 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
सिरगिट्टी थाना से मिली जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी तरूण गलपाण्डे निवासी नयापारा सिरगिट्टी का 28.मई 2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.जून 2022 के रात्रि करीबन 11.00 बजे नयापारा सुलभ शौचालय के पास अमन श्रीवास शराब पी रहा था। जिसे मना करने पर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये जेब मे रखे ब्लेड वाली उस्तरा से घातक वारकर गंभीर चोट पहुॅचाया था। जिस पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध क़ायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना दौरान आरोपी अमन कुमार श्रीवास घटना दिनांक से अपने सकूनत व सिरगिट्टी क्षेत्र से फरार होकर अन्यत्र स्थान पर लुक छिप रहा था। 27.06.2022 को मुखीबर सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर नया बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर आरोपी अमन कुमार श्रीवास को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहाँ अपने मेमोरेण्डम कथन मे प्रार्थाी के साथ हत्या करने के नियत से ब्लेड से हमला कर चोट पहुॅचाना स्वीकार किया।
आरोपी- अमन कुमार श्रीवास पिता संजय श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
आरोपी के विरुद्ध मामला 384/2022 धारा – 294, 506, 323, 324, 307 भादवि के तहत कार्यवही।
घटनास्थल मे प्रयुक्त किये गये धारदार ब्लेड जप्त कर आरोपी 27 जून 2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, सउनि अनिल दुबे, प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक अशोक कोरम, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, जितेन्द्र जाघव, संजय यादव एवं देव भोषले की अहम भूमिका रही।

