03 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] धोखाधडी के आरोपी सिरगिट्टी पुलिस के गिरफ्त मे। आरोपी वाहन खरीदी ब्रिकी के नाम पर पैसो की करता था ठगी। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी की गई पहचान।
आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाईल किया गया जप्त। आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल। सिरगिट्टी पुलिस एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही। आरोपी को किया गया हरियाणा (गुरूग्राम) से गिरफ्तार।
थाना सिरगिट्टी से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी काशीनाथ नंदे पिता रामकुमार नंदे उम्र 54 वर्ष निवासी गणेशनगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का 03 जून 2020 को थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ओ.एल.एक्स. मे वाहन नम्बर सीजी 22 एसी 9500 हुण्डई क्रेटा की ब्रिक का एड पढा और बताये गये मोबाईल नम्बर 86388288656 पर वाहन मालिक अजय नायक से उसके मोबाईल नम्बर 86388288656 मे फोन कर डीलिंग वाहन क्रमांक सीजी22 एसी 9500 हुण्डई क्रेटा को 04 लाख मे खरीदी ब्रिकी का सौदा होने पर प्रार्थी द्वारा उक्त मोबाईल धारक के बताये गये। पेटीएम नम्बर 9627591397 मे 33650 रूपये ट्रांसफर किया था। वाहन मालिक द्वारा वाहन कार्यस्थल से आगे जाने की जानकारी देकर रकम ट्राॅसफर करने की बात कर प्रार्थी को गुमराह कर धोखाधडी किया है। जिस पर थाना सिरगिट्टी
मे अपराध क्रमांक – 247/2020 धारा – 420,34 भादवि
अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के आरोपी मोबाईल नम्बर 86388288656 एवं 7064794991 का सायबर सेल बिलासपुर काॅल डिटेल हेतु पत्राचार किया गया था। प्रकरण के विवेचना दौरान सायबर सेल बिलासपुर से आरोपी के मोबाईल नम्बर का काल डिटेल लोकेशन गुरूग्राम हरियाणा।
ज्ञात होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथूर के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में सिरगिटटी थाना प्रभारी सागर पाठक एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के सदस्य उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा व टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरियाणा भेजा गया। जहाॅ टीम हरियाणा पहुॅचकर संदेही तारिफ खान को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी-तारिफ खान पिता दीन मोहम्मद उम्र 25 वर्ष निवासी धमाला थाना फिरोजपुर जिला नहु मेवात (हरियाणा) उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, प्रभाकर तिवारी, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत, एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के आरक्षक नवीन एक्का, विवेक राय व थाना सिरगिट्टी के आरक्षक संजय यादव, जितेन्द्र जाघव की अहम भुमिका रही।

