भेस बदलकर अलग-अलग स्थानों पर जाकर रह रहा आरोपी पुलिस ने धर-दबोचा
03 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] झाड़-फूंक के बहाने अपने घर बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार। घटना के बाद से फरार था अरोपी जबलपुर, कटनी तथा चिरमिरी में स्थान बदलकर छिपा था अरोपी। महिला संबंधी अपराध में थाना तोरवा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
थाना तोरवा से मिली जानकारी के मुताबिक
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है उक्त आरोपी आरोपी नागेश चन्द्र महौत उर्फ नरेन्द्र के द्वारा युवती को झाड़-फूंक के बहाने अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में 08.02.22 को उक्त अपराध धारा 376 भादवि.कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उ.पु.म. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन एवं श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठीत कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी काफी शातीर था, जो जबलपुर, कटनी तथा चिरमिरी में बार-बार स्थान बदलकर छिप रहा था इसकी गतिविधि पर लगातार नजर रख 03.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी :- आरोपी नागेश चन्द्र महौत उर्फ नरेन्द्र पिता चन्दूलाल महौत उम्र 45 वर्ष पता- वार्ड नं. 31 चीफ हाऊस गोदरी पारा, चिरमिरी जिला कोरिया (छ.ग.)
उक्त कार्यवाही में थाना तोरवा प्रभारी फैजुल होदा शाह एवं उप निरी. – अमृतलाल साहू, सी. एस. नेताम, प्र. आर. प्रवीण पाण्डेय थाना चकरभाठा, आरक्षक- 562 मिथलेश सोनी, म. आर. 523 इरफानी का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

