कांग्रेस के दिग्गज नेता के फैसले पर भूपेश सरकार से नाराजगी हुई उजागर !
16 जुलाई 2022
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत स्वास्थ्य मंत्री व जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज पंचायत विभाग की जिम्मेदारी छोड़ दी है। वे स्वास्थ्य एवं जीएसटी मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे। मंत्री सिंहदेव के इस्तीफे की खबर से हड़कंप मच गया लेकिन सिंहदेव ने सिर्फ पंचायत विभाग छोड़ा है। मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। अभी शासन स्तर पर इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।
माना जा रहा है शीघ्र ही उनके इस्तीफे की कॉपी शासन तक पहुंच जाएगी।

