रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी हुई गठित
16 जुलाई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज रोटरी क्लब आफ बिलासपुर की नवगठित कार्यकारिणी की पूरी टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी एजेंडे पर विस्तृत जानकारी साझा की जिसमे रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के पदाधिकारियों ने
विस्तृत जानकारी देते हुए भविष्य में जनहित में किये जाने वाले कार्यों के लिए रूपरेखा की जानकारी देते हुए।
पत्रकारों से चर्चा की रोटरी क्लब क्लब ऑफ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी 22 23 हेतु गठित हुई है जिसकी अध्यक्ष हमीदा सिद्दीकी सचिव आशीष अग्रवाल रंजीत बाली सिटी कोऑर्डिनेटर चंचल सलूजा को अहम जिम्मेदार दी गई है। तथा नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई नया बस स्टैंड स्थित मोर्टल होटल मे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर सौरभ कुमार एवं अटल बिहारी यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री बाजपेई रहेंगे कार्यक्रम की रूप रेखा और इस भव्य आयोजन के बारे में रोटरी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती हामिद सिद्दिकी और सचिव आशीष अग्रवाल रंजीत बाली सिटी कोऑर्डिनेटर चंचल सलूजा ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूर्व की भांति सदैव समाज से पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु दृढ़ संकल्पित होने की बात कही।
वही प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्षा हामिद सिद्दीकी ने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूर्व में की गई। पूरी टीम के अथक प्रयासों की प्रशंसा करते अब नई टीम के बारे में विगत वर्ष से कहीं अधिक नई ऊर्जा के साथ रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर को को नया आयाम देने की बात कही।



