हरियाली अमावस्या (हरेली पर्व) पर किया गया पौध रोपण के साथ ही पौधा वितरण
01अगस्त 2022
रायपुर-{जनहित न्यूज़} रायपुर
शैक्षणिक संस्थान KIT ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन, अम्लेश्वर डीह, दुर्ग तथा शकुन्तला फाऊंडेशन ने साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के प्रथम तथा पारम्परिक त्यौहार हरेली पर्व के अवसर पर पौधा वितरण तथा वृक्षारोपण का सराहनीय कार्य किया। सोशल मीडिया के माध्यम से एक पौधा, एक संकल्प अभियान चलाकर हजारों लोंगों को जोड़ा गया। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के अलग – अलग क्षेत्रों से हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किया गया तथा सैकड़ो पौधे बाँटे गये और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थान KIT ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर यश साहू ने बताया की हम जीवन से लेकर मृत्यु तक प्रकृति पर निर्भर होते है। उन्हें संरक्षित करना हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है। साथ साथ ही इस अभियान से जुड़ने तथा सहयोग करने वाले सभी संकल्पित व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शकुंतला फाऊंडेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह ने इस अभियान को प्रदेश भर में अन्य समाजिक संस्थाओ को इससे जोड़कर और व्यापक रुप करने की बात कही साथ ही साथ इस अभियान के लिये शैक्षणिक संस्थान KIT ग्रुप को शुभकामनाएँ भी दी। संस्थान प्रांगण में वृक्षारोपण तथा पौधा वितरण के कार्यक्रम में संस्थान के सुरेन्द्र यादव, खिलेश ठाकुर, रेश्मी साहू, रितिक ठाकुर, अभयराज, छन्नू साहू, रेणुका, प्रिया, दामिनी, वैशाली, प्रशांत साहू, दीपिका, कल्याणी देवांगन, दुर्गा, नीतू साहू, खुशबु, मानसी साहू, पूजा, कामना देवांगन, वंदना साहू, ज्योति, दीक्षा साहू, विहान साहू तथा अन्य शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। पौधे की व्यवस्था के लिये लालित रात्रे जी का विशेष सहयोग रहा।

