01 अगस्त 2022
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर के वृंदावन हाॅल में समाजसेवी पंडित शंभूनाथ मिश्रा जी की स्मृति में आयोजित एक गरिमामय आयोजन में सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की संस्थापिका स्मिता सिंह को शिखर सम्मान समारोह से सम्मानित किया गया । स्मिता सिंह को यह सम्मान समाज सेवा में उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए दिया गया । स्मिता सिंह ने अब तक 100से अधिक बच्चों के आपरेशन में अपनी संस्था के माध्यम से सहयोग किया है । उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेश से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है । शिखर सम्मान समारोह का यह चतुर्थ वर्ष था इसमें 14 विभूतियों को सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र चौबे,धरमलाल कौशिक, पदमश्री तीजन बाई , सभापति प्रमोद दुबे थे । इस अवसर पर राजेश मिश्रा, संरक्षक सदस्य योगेश अग्रवाल , अशोक मिश्रा , संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे

