केंद्र की गलत नीति से त्रस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने लगाई गुहार
14 अगस्त 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
आज अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बिलासपुर के तोरवा सिंधु भवन में आयोजित की गई जिसमें पूरे देश से डाक विभाग के कर्मचारी और अधिकारी बिलासपुर पहुंचे है।
कार्यक्रम में विधायक शैलेष पांडे भी हुए शामिल इस बड़ी बैठक में कर्मचारियों ने विधायक शैलेश पांडेय को केंद्र की गलत नीतियों के कारण जो समस्याएं हो रही है।
उनके बारे में बताया तथा जन-जन की हर समस्या को सुनने वाले विधायक से लगाई गुहार अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि वे केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों के कारण डाक विभाग के सभी कर्मचारी दुखी है।
अधिकारियों ने मंच पर विधायक को ज्ञापन सौंप कर अपनी विभिन्न माँगे रखी है। कार्यक्रम में में सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य उपस्तिथ थे।





