आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने गोल बाजार से लेकर जिला कोर्ट तक
निकाली बारात,,, देखिए वीडियों
13 अगस्त 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
ज्ञात हो कि बीते दिनों बिलासपुर के सदर बाजार में दिनदहाड़े हाथापाई करने वाले आरोपी की पुलिस ने आज गोल बाजार से लेकर जिला कोर्ट तक जुलूस निकाला.. दरअसल रक्षाबंधन के पहले दिन 10 अगस्त को आरोपी शेख अब्बास द्वारा खरीदी करने बाजार आए एक युवक की पिटाई कर दी गई थी। कार में खरोच लगने की बात पर आरोपी ने लोहे की रॉड से युवक की भरे बाजार जमकर धुनाई की थी इसके अलावा युवक के साथ बाजार आई महिला भी आरोपी द्वारा बदतमीजी की गई थी।
जिसके बाद मामला कोतवाली थाने पहुंचा था पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफ आई आर दर्ज की थी जिसके बाद आरोपी युवक की लगातार तलाश की जा रही थी लेकिन युवक मौके से फरार हो गया था।
इसके बाद आज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और उसका कोतवाली थाने से लेकर जिला कोर्ट परिसर तक जुलूस निकाला।
देखिए वीडियों…


