हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल के जय घोष से गूंजा समूचा नगर
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा
19 अगस्त 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आज बिलासपुर यादव समाज द्वारा आराध्यदेव श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर गौरव शाली परंपरा का निर्वहन करते हुए भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा का शुभारंभ मुंगेली नाका चौक से किया गया।
शोभा यात्रा में भगवान श्री कृष्ण राधा और बलराम की जीवंत झांकी के साथ भजन मंडली,आखाड़ा,बांसगीत, गड़वा बाजा, धूमाल पार्टी,डीजे के साथ पीतांबरा झंडा लेकर युवा,महिलाए,बुजुर्ग पैदल और वाहनों में चल रहे थे। शोभायात्रा में नृत्य गीत करते हुए युवाओं की टोली द्वारा जय श्रीकृष्ण और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष ने उत्साह उमंग को दुगना कर दिया था। वही भाजपा युवा नेता शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व मेंnशोभायात्रा के पहले युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों से बाइक रैली निकाली जिससे इस महापर्व में पूरे नगर वासियों को उत्साह और उमंग का जबरदस्त माहौल बना दिया।
भाजपा के युवा नेता शैलेन्द्र यादव ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे यादव समाज के लिए गर्व और गौरव का त्योहार है और भगवान कृष्ण भारत वर्ष के अलावा समूचे जगत में पूजे जाते है तथा पूरे विश्व मे उनके बताए मार्ग का अनुसरण किया जाता है इसी के साथ पूरे ब्रह्मांड में भगवान कृष्ण के अनुयायी है श्री यादव ने सभी नगर वासियों को इस महापर्व की बधाई दी।
शोभायात्रा का कलेक्टोरेट,नेहरू
चौक,तिलकनगर, सिम्स चौक,सदर बाजार,गोलबाजार होते हुए राघवेंद्र राव सभा भवन में समापन हुआ। यहां पर भगवान श्रीकृष्णजी की पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा का समापन किया गया। नगर के सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
बिलासपुर युवा यादव समाज द्वारा आयोजित जन्मोत्सव में प्रमुख रूप से महापौर रामशरण यादव, पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग डा सोमनाथ यादव,शिवशंकर यादव,शैलेंद्र यादव, अमित यादव, अनिल यादव, राकेश यादव, लल्ला यादव, बबलू यादव, नीरज यादव, शिव यादव,रामकुमार यादव, संजय यादव धनंजय यादव मनीष यादव, शंकर यादव, विकेश यादव,आशीष यादव,मयंक यादव, रितेश यादव, वी के यादव,ईश्वर यादव,धनंजय यादव,गोपाल यादव,संदीप यादव, कृष्ण कुमार यादव,जोगीराम,बोधराम,
लाला यादव, उदेराम यादव, मोहित यादव,गोविंद यादव,सिमोद यादव,विजय यादव,अजय यादव,लक्ष्मी यादव,दिलीप यादव, बरातु राम, अभिलेष यादव,भोलायादव, सूरज यादव,मैक्स यादव,रामलाल यादव, गौरीशंकर यादव, राजकुमार यादव, शुभम यादव, सुनील यादव,संतोष यादव, संजू यादव, भारत यादव,कमल यादव, गौरव यादव, शिव यादव, बैजनाथ यादव, गोपाल यादव,बालाराम यादव, सुरेश यादव, सनत यादव आदि सहित सैकड़ों युवा, बुजुर्ग और महिलायें शामिल होकर आराध्य देव की जन्मोत्सव की खुशियां मनाएं।






