23 अगस्त 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फरार इनाम उदघोषित आरोपी और सहयोगी माँ पुलिस की गिरफ्त में। आरोपी के द्वारा नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने में माँ ने दिया था साथ।
थाना तोरवा से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि उक्त आरोपी घटना से फरार था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान उ.पु.मा. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जयसवाल और श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश जिला, बांदा उत्तर प्रदेश में आरोपी के बहन के घर में दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।
पकड़े गए आरोपी
नाम आरोपी:-1. सोनू दुबे पिता कुंजू दुबे उम्र 22 सालश्रीमती ब्रिज बाई पति कुंजू दुबे उम्र 55 साल साकिन लाल खदान संतन नगर,थाना तोरवा में अपराध क्रमांक- 332/
2022 धारा – 363,376 भादवी,04 पास्को एक्ट आरोपी सोनू दुबे पिता कुंजू दुबे उम्र 22 साल साकिन लाल खदान संतन नगर थाना तोरवा द्वारा अपनी मां के सहयोग से नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में उक्त अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में तोरवा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह एवं सहायक उप. निरीक्षक भरत लाल राठौर राकेश टांडे,आरक्षक 196 धर्मेंद्र साहू,महिला आरक्षक इरफानी का विशेष सराहनीय योगदान रहा।


