आरोपियों के कब्जे से कोयले से भरा ट्रक एवं जेसीबी मशीऩ जप्त
23 अगस्त 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
थाना कोनी से मिली जानकारी के अनुसार
मामला इस प्रकार है कि उमनि एवं व.पु.अ. श्रीमती पारुल माथुर द्वारा जिले में अवैध कोयला चोरी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर अ.पु.अ. राजेन्द्र जायसवाल एवं न.पु.अ. सरकण्डा श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में अवैध कोयला चोरी पर सतत् निगाह रखी गई थी, 22 अगस्त 2022 को थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिह ,पेट्रोलिग आर.1216 महादेव कुजूर एवं आर.1357 राकेश साहू के शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 03 8326 से आरोपी पतासाजी हेतु टाउन व देहात के लिए आरोपी पतासाजी हेतु रवाना हुए थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम गतौरी मे अनिल गोरख के प्लाट में जेसीबी से चोरी का कोयला लोड किया जा रहा है कि सूचना पर आरोपीयो (1) सुनील जायसवाल पिता जागेश्वर जायसवाल उम्र 35 वर्ष साकिन मोहभटठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर, (2) विनोद यादव पिता तोफान सिह यादव उम्र 35 वर्ष साकिन आरोन रोड आंगनबाडी के पास अशोक नगर जिला अशोक नगर मध्यप्रदेश द्वारा जेसीबी से ट्रक में चोरी का कोयला लोड करते हुए मिले कोयला लोड करने वाले ट्रक क्रमांक MP09HH 5223 बारह चक्का वाली ट्रक के ड्रायवर विनोद यादव पिता तोफान सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी अशोक नगर मध्यप्रदेश को धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया गया नोटिस के जवाब में मेरी MP09HH 5223 में लोड कोयला का कोई बिल्टी कागजात नही है। कि ट्रक में लोड किया हुआ कोयला चोरी की संपत्ति होने के संदेह का होना पाये जाने से जेसीबी चालक सुनिल जायसवाल के मौके पर मेमोरेंडम कथन समक्ष गवाह लिया गया कथन के आधार पर मुताबिक जप्ती पत्रक के एक ट्रक क्रमांक MP09HH 5223 में चोरी का कोयला लोड ट्रक सहित कुल वजन 17 टन कीमती जुमला करीब 25 लाख रूपये एवं एक जेसीबी 3 डीएक्स चेचिस नं RJ30XSSL02773237 कीमती करीब 26 लाख को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया आरोपियों को धारा-41(1-4) जा.फौ./379, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया है। कार्यवाही के दौरान गतौरी मे ही एक प्लांट मे अलग-अलग ढेर मे रखा कोयला करीब 110 टन कीमती करीब 4.40 लाख को अलग-अलग ढेर मे रखे मिला जिसमे संबंध मे आसपास के लोगो से पूछताछ पर कोई जानकारी नही मिली तथा प्लांट का मालिक भी उपस्थित नही मिला जिसे मौके पर धारा 102 जाफौ मे जप्त किया गया है।
पकड़े गए आरोपी (1) सुनील जायसवाल पिता जागेश्वर जायसवाल उम्र 35 वर्ष साकिन मोहभटठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर,
(2) विनोद यादव पिता तोफान सिह यादव उम्र 35 वर्ष साकिन आरोन रोड आंगनबाडी के पास अशोक नगर जिला अशोक नगर मध्यप्रदेश
जिसकी जांच हेतू खनिज विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है ।
विशेष योगदान:-उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, सउनि फुलेश्वर सिह सिदार ,प्र आर 552 विष्णु प्रसाद साहू, आर.877 संजय कश्यप, आर.1332 समारु लकड़ा, आर.1216 महादेव कुजुर, आर.1357 राकेश साहू,आर 1230 चन्द्रशेखर मरकाम ,आर.972 संतोष ठाकुर ,आर.1444 उमाशंकर पोर्ते

