कई दिनों से फरार था आरोपी
पूरा परिवार है जेल मे है कैद
13 सितंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अवैध नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस अब सख़्त नज़र आने लगी है। सिविल लाईन थाने के प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा इस दिशा में विशेष रूप से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के इसी अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। जरहभाटा निवासी धर्मेंद्र गेंदले और गौरव खांडे को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र गेंदले पर पुलिस लंबे समय से नज़र रखे हुए थी। छानबीन में मालूम चला है कि आरोपी मध्यप्रदेश के कटनी इलाके से प्रतिबंधित नशीली दवाएं खरीदता था। ACCU व सिविल लाईन की संयुक्त टीम इस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर सन 2013 से लेकर अब तक एनडीपीएस,
आबकारी, आर्म्स एक्ट आदि में कुल 21 अपराध पंजीबद्ध हैं। दोनो आरोपियों के पास से 200 बोतल कोडिन सिरप भी बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27600 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूरा परिवार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त है तथा आरोपी की पत्नी और माता पहले से एनडीपीएस मामले में जेल में बन्द हैं।
पुलिस ने बताया कि जिन-जिन जगहों से आरोपी के तार जुड़ते मिलेंगे उन जगहों पर जाकर विशेष रूप से छानबीन की जाएगी तथा पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हो जाने पर और भी लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।


