आदित्य भगत को भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ से बतौर भारतीय यात्री शामिल किया गया
14 सितंबर 2022
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर – कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” का आज आंठवा दिन दिन है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत की, यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम में प्रख्यात समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए शिवगिरि मठ गए। आठवें दिन यात्रा की शुरुवात में एनएसयूआई सोशल मीडिया नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत एक अलग अंदाज में नजर आए।
दरअसल यात्रा के दौरान नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत कंधे पर पानी बोतल की पैकेट लेकर भागते नजर आए, वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे कंधे में पानी बोतल की पैकेट लेकर फुर्ती के साथ दौड़ते नजर आ रहे है। इस वीडियो से ये तो पता चलता है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हर यात्री एक साधारण यात्री के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है, और सारे ऐशो आराम छोड़ पैदल यात्रा कर “भारत जोड़ो यात्रा” को सफल बनाने तन-मन से लगा हुआ है।
देखिए वीडियों
आदित्य भगत को भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ से बतौर भारतीय यात्री शामिल किया गया हैं। आदित्य भगत ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि : भारत जोड़ो यात्रा एक यात्रा मात्र नहीं है, इसके अर्थ बहुत गहरे हैं। इसमें देश की जनभावना जुड़ी है, दक्षिण भारत से शुरू हुई इस यात्रा से लोग स्वस्फूर्त जुड़कर देश की एकता को मज़बूती दे रहे हैं। सबके चेहरों पर दृढ़ता, हृदय में देश के प्रति गहरा प्रेम और देशवासियों के प्रति आत्मीयता का भाव है।
आठवें दिन भारत जोड़ो यात्रा लगभग 150 किमी लंबी पद यात्रा को पूरी करने वाली है। जिसमे भारत यात्रियों के अलावा प्रदेश के भी यात्री और समर्थक जुड़ रहे हैं, यही नहीं यात्रा में कुछ ऐसे लोग भी मिले जिन्होंने बताया वे सिर्फ राहुल गांधी के इस अद्वितीय मुहिम के समर्थन में मुंबई से मोटर साइकिल के माध्यम से इस यात्रा में शामिल होने आए हैं।
कांग्रेस पार्टी की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू कश्मीर में इसका समापन होगा।


