किसी के हताहत् होने की सूचना नहीं..
पर टल गई बड़ी दुर्घटना…
08 जून 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शराब दुकान के पास चखना सेंटर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचे लोग।
ज्ञात हो की पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास बड़ा हादसा टल गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास चखना सेंटर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। इस आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ पर वाहनों में आग लगने की बात कही जा रही है। जिले में शराब दुकान के सामने बेखौफ चखना सेंटर संचालित किया जा रहा है। बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास कई अवैध चखना दुकाने संचालित की जा रही है तथा वहां काफी भीड़ रहती कि।
आज हुई इस घटना में कोई अप्रिय घटना हो सकती थी पर इस ओर विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है, कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती कि। लिए नियमों को ताक में रख कर बेधड़क कई चखना सेंटर चलाये जा रहे है। आबकारी और पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

