सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तारबहार पुलिस की कार्यवाही
27 जून 2023
बिलासपुर-(जनहित न्यूज़) बिलासपुर
पंजाबी तड़का ढाबा मे तोड़फोड़ कर उत्पात मचाने के साथ ही लूट के 3 आरोपी को तारबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार…
ज्ञात हो की मामला दो दिन पूर्व का है जिसमे
तारबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यापार विहार स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट का है।
जहां पर कुछ युवकों के द्वारा शराब पीने व उसके लिए पैसे मांगने क़े नाम पर विवाद हुआ कि. इसके बाद युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक के साथ मारपीट लूटपाट करते हुए जमकर तोड़फोड़ की तारबहार पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
तीनों आरोपी वासु कुर्रे, लव कुर्रे राजेश लहरें, तीनों एकता चौक निवासी तालापारा को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.
उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 294, 323 327 427 506 और 34 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
और उन्हे न्यायालय में पेश किया इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज नायक,एसआई भरत भूषण, आरक्षक अमित सिंह अजय सिंह,मुरली भार्गव, संदीप शर्मा कृष्णा कौशिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

