आप की महारैली में उमड़ा जनसैलाब…
कॉंग्रेस व भाजपा पर जमकर गरजे अरविन्द केजरीवाल व भगवंत मान
02 जुलाई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एमपी से विभाजन के बाद सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई। लोगों को उम्मीद थी कि अब छत्तीसगढ़ में का विकास होगा। भगवान ने छग को देने मे कोई कसर नही छोड़ी, छप्पर फाड़कर जंगल खेती माइनिंग ,लोहा कोयला जैसे अनेकों सम्पदा दिये ,लेकिन एक कमी छोड़ दी ईमानदार नेता नही दिया छग को।ईमानदार पार्टिया नही दी नहीं तो बीस साल के अंदर तो एकएक परिवार अमीर बन जाता छग के अंदर गांव गांव मे स्कूल अस्पताल खूल सकते थे। अगर आपके नेता ईमानदारी होते तो आप लोग आम आदमी की सभा में नहीं आते आप लोग यहा आये मतलब आप लोगो को भाजपा कोंग्रेस दोनो से आपको शिकायत है। रविवार को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित आम आदमी पार्टी की महारैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बातें कहीं।उन्होंने कहा आज दिल्ली और पंजाब के अंदर आदमी बहंत खुश है। देश में कही भी छग की चर्चा होती है तो भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। खदाने लोहे ट्रांसपोर्ट का घोटाला हो गया। बीजेपी और कांग्रेस दोनो ने लूटा। दिल्ली आज तरक्की के नाम से जानी जाती है।
बीजेपी और कांग्रेस दोनो पैसा कमाने में लगे है। छग में बिजली बनती है तब भी महंगी है। मैंने दिल्ली वालों के हाथ में सात फ्री के रेवड़ी रख दी। फ्री बिजली फ्री शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, बसो में महिलाओ का सफर फ्री, हर घर के अंदर सभी बुजूर्गो को तीर्थयात्रा कराना, रोजगार का इंतजाम बेरोजगारो को , 12 लाख बच्चों को रोजगार दिलाया। मैं अगर गरीबो के हाथ में थोड़ी सी रेवडी रख दू तो मोदी जी को क्या तकलीफ है।
आज चारो ओर महगाई कर रखी है मोदी जी ने सब्जी आटा दूध तेल चावल सब महंगे हो गये महंगाई क्यो बढ़ी मोदीजी ने ने खाने के पीनीे के चीजो पर इतनाटैक्स लगा दिया । पेट्रोल के दाम पर 45 रुपये टैक्स । हर चीज में टैक्स पिछले 75 सालों में कभी भी खाने पीने के चीजो पर टैक्स नही लगाया मोदीजी ने तो खाने पीने के चीजे भी नही छोडी। इतना टैक्स इकट्ठा करके मोदी जी कहां ले जा रहे हैं ,,,,, लूटा रहे हैं। 11 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया मोदी जी ने आपसे दूध छांछ आटा पर टेक्स लेते आप और वो सारा पैसा लुटा देते हैं। जितना अंग्रेजो ने ढाई सौ सालो में देश को नहीं लूटा इन लोगो 9 सालो में भारत को लूट लिया जितना 75 सालों में कांग्रेस ने नही लूटा इन लोगो ने 9 सालों में देश को लूटा। बेईमानी करे मोदी जी जेल जाए मनीष सिसोदिया। दस साल में भारत का बेड़ा गर्त कर दिया। नोटबंदी किया पूरी देश का बेड़ा गर्त हो गया कोई फायदा नही हुआ। कोई पढ़ा लिखा नोटबंदी नही करता।
सही बटन दबाओगे किस्मत चमक जाएगी नही दबाओगे तो पिछले 23 साल हो गए 5 और जोड़ दीजिये।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा की ये सुधरने वाले नही है इनसे उम्मीद मत करना। ये कांग्रेस और बीजेपी वाले एक ही है । एमएलए बेच बेच कर गुजारा कर रही है कांग्रेस। लोगो के वोट का कोई महत्व नही है। इसके किसी के कहने पर मत आना वोट का इस्तेमाल अपनी मर्जी से करना। पब्लिक यदि चाहे तो अर्श से फर्श पर किसी को भी लाने मे देर नहीं करती अब ऊपर जाकर मोदी जैसे अहंकारी बनेगा तो फर्श पर आएगा ही।

आम आदमी पार्टी पब्लिक का दरिया है इसे रोक नही पाएंगे आप। करप्सन फ्री शिक्षा कोयले की खदाने बहुत पैसा कमा सकता है। इस देश को भगवान ने सब कुछ दिया देश भक्त भी दिया।
दे एक कमी रह गई देश को चलाने वाले नेता अच्छे नही दिये। उन नेताओ को बदलने के लिए हम आपके पास आए है।
अंत मे दोनो नेताओं ने छत्तीसगढ़ मे आप की सरकार बनाने की सभी से अपील की।

