अपने ग्राहकों को दे रहा दीपावली का शानदार ऑफर बिना मेकिंग चार्ज के हीरे के जेवर प्राप्त करने सुनहरा अवसर …
09 नवंबर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर नगर (तेलीपारा रोड स्थित) सबसे भरोसेमंद और अग्रणी आभूषण ब्रांडों में से एक महेंद्र जेम्स एंड ज्वेलर्स ने इस दिवाली मेकिंग कार्निवाल मना रही है, जो कि शुरू हो चुका है। इस शानदार कार्निवाल के तहत बिलासपुर में महेंद्र जेम्स एंड ज्वेलर्स के ग्राहकों और आभूषण प्रेमियों को अधिकतम लाभ हासिल करने का एक उल्लेखनीय अवसर मिलेगा।ग्राहक महेंद्र जेम्स एंड ज्वेलर्स के शोरूम में बिना मेकिंग चार्ज के हीरे के जेवर प्राप्त कर सकते हैं. वहीं, 22 कैरेट हाल मार्क आभूषणों की मेकिंग चार्ज 101/- प्रति ग्राम से शुरू है. कस्टमर जिसका लाभ उठाकर आभूषणों की अपनी खरीद पर शानदार फायदे उठा सकते हैं।

उक्त जानकारी शो रूम के संचालक राजू सलूजा ने दी। वहीं राजू सलूजा के बेटे नमित सलूजा ने मीडिया को बताया कि जैसे-
जैसे हम वर्ष के सबसे शुभ समय के करीब पहुंचते हैं, भारत का त्योहारी सीजन उपभोक्ताओं के बीच एक विशेष भावना जगाता है और इसी भावना से प्रेरित होकर हम इस शानदार ऑफर को लेकर आए हैं।

इसके साथ, हमारा लक्ष्य सुनिश्चित करना है कि, हमारे ग्राहक महेंद्र जेम्स एंड ज्वेलर्स से आभूषणों की खरीद पर अधिकतम लाभ प्राप्त करें। हम मौजूदा उत्पाद का विस्तार करने से लेकर एक बेहतर और सुविधाजनक इकोसिस्टम बनाने की दिशा में प्रमुख कदम उठाने तक, खरीदारी के अनुभव को नया रूप देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि बिलासपुर के ग्राहक और आभूषण प्रेमी हमारे इस खास
ऑफर से जरूर लाभान्वित होंगे।


