परिजनों की इच्छा अनुसार हैंड्सग्रुप ने सिम्स के डॉ और उनकी टीम ने कराया सफल नेत्रदान…
27 नवंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर परिजनों की इच्छा अनुसार हैंड्सग्रुप ने सिम्स के डॉ और उनकी टीम द्वारा कराया सफल नेत्रदान सोमवार सुबह हेमूनगर बिलासपुर निवासी दयावती पोपटानी जी का स्वर्गवास हो गया । परिजनों में नेत्रदान करवाने हैंड्सग्रुप से संपर्क किया। हैंड्सग्रुप के सदस्यों द्वारा सिम्स के डॉ अमित,डॉ पुष्पलता देवांगन एवं नेत्रदान सलहकार धर्मेंद्र देवांगन टीम के साथ उनके निवास जा कर सफल नेत्रदान करवाया । स्व दयावती ( रानी दीदी) के नेत्रदान से दो लोगो के जीवन में ज्योत जलेगी।
हैंड्सग्रुप आप सभी से अपील करता है नेत्रदान के लिए ज़रूरकता लाइए , अभी भी बिलासपुर में एक ही आई बैंक है सिम्स . यहाँ बहुत लोग है जो किसी के द्वारा दान किए हुवे नेत्र का इंतज़ार कर रहे है। जिसमें बच्चे , किशोर एवं बुजुर्ग शामिल है।
जरा सोचिए दो चुटकी राख या दो अन्धों को आँख ।

