बसंतोसव के कारण रविवार को रहेगी धूमधाम सभी मित्रों ने की उनकी दीर्धायु की कामना…
14 फरवरी 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर समाजसेवी शिवशंकर अग्रवाल हर दिल अजीज है ,और वे बेहद ही सरल स्वभाव के धनी होने के साथ ही व्यवहार कुशल की दक्षता में अव्वल माने जाते है आज उनका जिक्र बेहज नहीं किया जा रहा क्योंकि ऐसे विरले व्यक्तित्व की पहचान रखने वाले शिवशंकर अग्रवाल पप्पू भैया के नाम से नगर के प्रसिद्व समाज सेवी और मित्रता की पहचान रखने वाले का आज जन्मोत्सव है।

हर वर्ष 14 फरवरी उनका जन्म दिन उनके सभी चाहने वाले बड़ी धूमधाम से इस जन्म दिन को मनाते आ रहे है और सामाजिक तथा धार्मिक आस्था में अटूट विश्वास रखने वाले श्री अग्रवाल भी सभी मित्रों और चाहने वालो के साथ।

इस दिन को बखूबी खुशियो के साथ मनाते आ रहे है,परंतु आज बसंत पंचमी के पावन पर्व के मद्देनजर उंन्होने सभी मित्रों को आगामी।

18 फरवरी दिन रविवार को अपना जन्म दिवस मनाने का आग्रह किया है,फिर भी सभी मित्रों ने उनको जन्म दिन की मंगल कामनाएं देते हुए उनकी दीर्ध आयु की कामना की।

ज्ञात हो कि वे अपना जन्म दिन बेहद ही हर्षोउल्लास के साथ अपने चाहने वालो के साथ विगत कई वर्षों से मनाते आ रहे है लेकिन इस वर्ष उंन्होने अपने जन्म दिवस की खुशियों को 18 फरवरी के दिन मनाने का सभी मित्रों से निवेदन किया है।

