ड्रीमलैंड स्कूल में हर्षोउल्लास से मनाया गया बसंतोसव…फैंसी ड्रेस के आयोजन में सभी बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा…
14 फरवरी 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर शिक्षा की देवी माँ सरस्वती को प्रथम पूजा जाता है क्योंकि शिक्षा के बिना हर व्यक्ति अधूरा माना जाता है और उसी तारतम्य में आज शिक्षा के मंदिर ड्रीमलैंड हायर सेकेन्ड्री स्कूल में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर स्कूल के सभी बच्चों के बीच फैंसी ड्रैस का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस भव्य आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाई प्रथम चरण में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई वही नन्हे बच्चों को आयोजन को सफल बनाने में उनकी जिज्ञासा अनुरूप फेंकी ड्रेस की प्रतियोगिता रखी गई।

जिसमें हर बच्चे ने अपनी सुवेक्षा से वस्त्र धारण कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।वही उनकी ड्रेस के आधार पर उन्हें स्कूल के द्वारा अलग -अलग वर्गों के आधार पर सम्मानित किया गया।
बसंतोसव का कार्यक्रम बेहद धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रीतू पान्डेय रही जो की पूर्व विधायक शैलेष पान्डेय की धर्मपत्नी है। गायत्री तिवारी स्वामी आत्मनंद शहीद अविनाश शर्मा वि घालय की प्राचार्या ये चहूँमुखी प्रतिभ की धनी श्रीमती विद्या खत्री सेवा निवृत शिक्षिका रही सभी का सम्मान पुष्पगुच्छों के द्वारा किया गया।

नर्सरी से केजी 1 केजी 2 से लेकर कक्षा पहली के बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था और
इस भव्य आयोजन में नर्सरी में अध्यनरत प्रथम स्थान प्रियल यादव को मिला तथा द्वितिय स्थान अनिका साव तृतीय स्थान अरनव शुक्ला केजी वन में प्रथम स्थान आरोही राठौर द्वितीय स्थान दिव्यांशु गुप्ता एव तनवी साहू तृतीय स्थान।
अनुशंका शर्मा के जी 2 में प्रथम स्थान परिधी चंन्द्रा द्वितीय स्थान प्रथम शर्मा तृतीय स्थान आराध्या साहू एवं श्रद्धा शर्मा कक्षा पहली में प्रथम अवंतिका यादव द्वितीय स्थान संस्कृतीसाहू तृतीय स्थान हंसिका कौशिका एव पल्लवी यादव को पुस्स्कार मिला क्रार्यकम को सफल बनाने में शाला के सभी शिक्षकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

