ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल मे पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…
01 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में आज पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सभी विद्यार्थियों ने अपने घरों में गमले और बगीचे में फूल व फलदार पौधे को लगाने और उसकी देखरेख करने की प्रतिज्ञा ली स्कूल कि प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार एवं

वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तापोसी सरकार ने स्कूल के सभी शिक्षक और कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर फलदार और फूल वाले पौधे आवंला, लीची ,शहतूत ,स्वर्ण चंपा, काजू चीकू अवोकेडो केला आम के पौधे लगाएं।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार ने विद्यार्थीयों को पेड़ों को कैसे लगाना है और उनकी देखरेख करने के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी। आज के इस पौधरोपण कार्यक्रम को सभी ने उत्साह पूर्वक मनाया।

और बेहद खुशनुमा माहौल में यह आयोजन संपन्न हुआ इसके साथ-साथ सावन आने की खुशी में सभी शिक्षिकाओं ने हरी साड़ी पहनकर हरियाली का स्वागत करते हुए सभी बच्चों की हमारी संकृत्ति और त्योहारों के बारे में अवगत कराया।

आज के इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार व वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तपोषी सरकार के साथ शिक्षक व शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

